Salman Khan New Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। टीजर के बाद अब फैंस सलमान की अपकमिंग फिल्म को देखने के लिए बेताब है। इस बीच सलमान खान की एक और मूवी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अब इस हिट वेब सीरीज के मेकर्स के साथ काम करने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस नई रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
द फैमिली मैन के मेकर्स के साथ काम करेंगे सलमान
बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' से खूब चर्चा में हैं, लेकिन अब रिपोर्ट्स कह रही हैं कि जल्द ही वे बिल्कुल अलग तरह की फिल्म कर सकते हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक सलमान खान राज और डीके की जोड़ी से एक नई एक्शन-कॉमेडी प्रोजेक्ट के लिए शुरुआती बातचीत कर रहे है। अभी बातें सिर्फ कॉन्सेप्ट स्टेज पर हैं और कुछ भी ऑफिशियल नहीं है। पिंकविला को एक सूत्र ने बताया, 'सलमान खान ने बेसिक आइडिया सुना है और उन्हें दिलचस्पी है। यह एक्शन-कॉमेडी है, लेकिन सलमान को थोड़े अलग अंदाज में पेश करेगी। हालांकि अभी उन्होंने फाइनल हामी नहीं भरी है।' फिलहाल प्रोजेक्ट शुरुआती दौर में है और ऑफिशियल ऐलान तभी होगा जब सलमान साइन करेंगे।
कब रिलीज होगी बैटल ऑफ गलवान
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। टीजर और फर्स्ट लुक से सलमान का इंटेंस अवतार दिख चुका है, जिसने हाइप बढ़ा दी है। शूटिंग लेह-लद्दाख और फिर मुंबई में बड़े शेड्यूल्स के साथ हुई है और फिनाले जल्द पूरा होने वाला है। लोगों का ये मानना है कि बैटल ऑफ गलवान' सलमान के लिए जरूरी होगी, खासकर जब उनकी हाल की फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। बैटल ऑफ गलवान के साथ-साथ किक 2 को भी देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं।
