सलमान खान अगले प्रोजेक्ट के लिए जमकर कस रहे कमर, खुद का कर रहे जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 59 साल की उम्र होने के बाद भी भाईजान फिल्मों को लेकर एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर सलमान खान की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान जिम में मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खान (Salman Khan) 59 साल की उम्र होने के बाद भी फिल्मों में काफी ज्यादा एक्टिव हैं। हर साल सलमान खान अपनी जबरदस्त फिल्में फैंस के लिए लेकर आते है। फैंस सिंकदर के बाद अब उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब जब उनकी अगली फिल्म को लेकर बज बना हुआ है, तो एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर जिम में कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan

Salman Khan

हाल ही में आई अपडेट के अनुसार सलमान खान इस समय अपनी अगली फिल्म के लिए लो-ऑक्सीजन कंडीशनिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सलमान खान की आने वाली फिल्म 2020 के गलवान घाटी क्लैश पर आधारित है, जो एक दमदार वॉर ड्रामा है। इस फिल्म के लिए एक्टर जबरदस्त फिजिकल और इमोशनल ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग लेह जैसी ऊंचाई वाली जगह पर होगी। सलमान खान इस फिल्म के लिए बेहद सख्त ट्रेनिंग रूटीन अपना रहे हैं। सलमान इस रोल को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं।

End of Feed