Salman Khan Firing Outside Home: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर सुर्खियों में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में हाल ही में एक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जो काफी चौंका देने वाली है। आज सुबह एक्टर के घर के बाहर बंदूक से गोलियां चलाई गई, जिसके बाद वहां दहशत का माहोल हो गया है। आखिर ये हमला कब, कैसे और कहां हुआ टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला डिटेल में।
सलमान खान (Salman Khan) का मुंबई स्थित घर के बाहर आज सुबह 4:55 दो हमलावर बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थी। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और सभी सुरक्षित हैं। हालांकि ये दो लोग कौन थे और किसने ये घटना को अंजाम दिया है मुंबई पुलिस पड़ताल कर रही है। सिर्फ यही नहीं सीसीटीवी की मदत से से पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही घर और एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, हालांकि इससे बड़ी कोई अपडेट अभी तक सामने नहीं आई है।
साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले भी बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने कई बार अपने शूटर मुंबई भेजे थे। लारेंस का बेहद खास गैंगस्टर संपत नेहरा साल 2018 में सलमान खान का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी कर चुका था। लेकिन मकसद पूरा नहीं हो पाया और हरियाणा पुलिस ने पहले ही नेहरा को गिरफ्तार कर लिया था और पूछताछ में सारा मामला सामने आ गया था। इसी के साथ सभी को येह मालूम है की एक्टर को बिश्नोई गैंग से है खतरा उन्हे कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। भारत-कनाडा से वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने उन्हे कई बार धमकी दी, जिसकी वजह से एक्टर की सुरक्षा टाइट की गई है।
