Salman Khan on Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग को लेकर सलमान ने अब एक बड़ा अपडेट दिया है। भाईजान ने मीडिया को बताया कि उन्होंने टाइगर 3 की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही सलमान ने फिल्म की रिलीज को लेकर भी अपडेट किया है। एक्टर ने बताया कि फिल्म को दीवाली पर ही रिलीज किया जाएगा। फिल्म में कैटरीना कैफ और सलमान खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले फिल्म के पिछले दोनों पार्ट सुपरहिट साबित हुए हैं। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि टाइगर 3 भी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। आइए सलमान खान के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
Salman Khan in tiger 3 Shooting
यह भी पढ़ें- Fatima Sana Shaikh संग तीसरी बार घर बसाएंगे Aamir Khan!! KRK के ट्वीट से बॉलीवुड में हंगामा
टाइगर 3 की शूटिंग ने छुड़ा दिए सलमान के पसीने
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में IIFA अवॉर्ड्स 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए हैं, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर बात की है। मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि उन्होंने टाइगर 3 की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर ने कहा, 'टाइगर 3 की शूटिंग पूरी हो गई है। अब आप सभी को दीवाली पर टाइगर देखने को मिलने वाला है, इंशाअल्लाह!' इसके साथ ही सलमान ने बताया, 'टाइगर 3 की शूटिंग काफी हेक्टिक रही है, हालांकि इस फिल्म को बनाने में काफी मजा भी आया है।'
एक साथ दिखेगी सलमान-कैटरीना की जोड़ी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फैंस को 'टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' में भी कैटरीना और सलमान की जोड़ी काफी पसंद आई थी। अब टाइगर 3 के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
