Salman Khan को मिली बड़ी राहत, पान मसाला मामले में आया बड़ा अपडेट

Salman Khan Gets Relief: नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने सलमान खान के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। ये मामला एक पान मसाला विज्ञापन से जुड़ा है।

Salman Khan Gets Relief: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन पनवेल फार्म हाउस विवाद में सलमान खान को बड़ी राहत मिली। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ को सोशल मीडिया से एक्टर के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और वीडियो हटाने को कहा था। इस बीच सलमान खान को एक और मामले में राहत मिल गई है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-फार्म हाउस विवाद में Salman Khan को मिली राहत, हाईकोर्ट ने एक्टर के पड़ोसी को लगाई फटकार)

salman khan case

सलमान खान को मिली राहत (pic credit-instagram)

सलमान खान को मिली राहत

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पान मसाला विज्ञापन से जुड़े मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिली है। नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन (NCDRC) ने उनके खिलाफ डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह मामला एक पान मसाला एडवरटाइजमेंट से जुड़ा है, जिसमें सलमान खान समेत बाकी लोगों का नाम शामिल है। आयोग ने इस मामले की सुनवाई के दौरान शिकायत करने वाले को नोटिस जारी किया और कहा कि अगली सुनवाई तक जिला आयोग में आगे की कार्रवाई नहीं होगी। कोटा के डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन ने इस मामले में सलमान खान समेत दूसरी पार्टी के सिग्नेचर के वेरिफिकेशन के बारे में निर्देश जारी किए थे, जिसके खिलाफ अपील की गई। अपील करने वालों का कहना है कि आयोग को पहले यह तय करना चाहिए था कि शिकायत सुनवाई के योग्य है या नहीं, लेकिन उससे पहले ही हस्ताक्षरों की जांच शुरू कर दी गई। NCDRC ने भी माना कि इस मामले में कुछ अहम कानूनी सवाल हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। आयोग ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश का भी जिक्र किया, जिसमें हस्ताक्षरों की जांच से जुड़े निर्देश पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। फिलहाल NCDRC ने जिला आयोग में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। तब तक कोई आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

End of Feed