Salman Khan Gets Relief in Legal Case Against Abhinav Kashyap: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। कुछ महीनों पहले फिल्ममेकर और डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं। इसके बाद सलमान खान ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सलमान ने अभिनव के खिलाफ मानहानि केस दायर किया था। अब इस मामले में एक अपडेट सामने आया है। कोर्ट ने सलमान खान को बड़ी राहत दे दी है। वहीं अभिनव कश्यप को फटकार लगाई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- salman khan instagram
कोर्ट ने अभिनव कश्यप को लगाई फटकार
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने फिल्ममेकर अभिनव कश्यप और दो अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अभिनव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक और गंदी बातें की थीं। शुक्रवार को मुंबई की अदालत ने अभिनव पर अंतरिम रोक लगाई है कि वे सलमान और उनके परिवार के खिलाफ कोई भी अपमानजनक या नुकसान पहुंचाने वाली बातें न करें। सलमान ने स्थायी रोक और 9 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। केस सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच अभिनव के 26 वीडियो इंटरव्यू और पॉडकास्ट पर आधारित है। इसमें आरोप है कि अभिनव ने सलमान की प्रोफेशनल इंटेग्रिटी, पर्सनल कैरेक्टर और परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठे बयान दिए।
अभिनव कश्यप ने कही थी ये बात
अभिनव ने खान परिवार को कॉन्विक्टेड क्रिमिनल्स और जिहादी इकोसिस्टम का हिस्सा बताया। उन्होंने सलमान की उम्र, लुक और पर्सनल लाइफ पर भी गाली-गलौज की। सलमान के पिता सलीम खान, भाई अरबाज और सोहेल खान के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें कही गईं।अदालत ने अभिनव के बयानों को अपमानजनक, गाली-गलौज भरा और अपशब्दों से भरा माना। कोर्ट ने कहा कि ये बयान सलमान की छवि को जनता की नजर में गिराते हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि 'किसी के परिवार के खिलाफ कोई भी अपमानजनक बयान नहीं दे सकता और नहीं देना चाहिए।' अभिव्यक्ति की आजादी पर कोर्ट ने कहा कि 'अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं कि कोई व्यक्ति किसी के खिलाफ गाली-गलौज या धमकी भरी भाषा इस्तेमाल करे।' बताते चलें कि सलमान खान ने जल्द ही फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
