Kala Hiran Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े मामले को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी’ (Kala Hiran: Battle for Legacy) से जुड़ा है। सलमान इस फिल्म की रिलीज रोकने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि फिल्म और इससे जुड़े प्रचार में उनके नाम, छवि और जिंदगी से जुड़ी घटनाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक्टर का मानना है कि फिल्म के जरिए 1998 के काले हिरण शिकार मामले को इस तरह दिखाया जा सकता है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचे। अब इस कानूनी लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है।
फिल्म काला हिरण को लेकर हुए विवाद में अब एक नया मोड आ गया है। (Image Source: IMDb)
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Shakti Shalini-King का क्लैश टला... 2027 में डराएंगी Aneet Padda
अमित जानी ने उठाए सवाल
जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने प्रोड्यूसर अमित जानी की अर्जी पर सलमान खान से जवाब मांगा है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है। ये सुनवाई तब हुई, जब अमित जानी के वकील ने दलील दी कि न तो सलमान खान और न ही उनके मुवक्किल का दिल्ली हाईकोर्ट के क्षेत्राधिकार में कोई निवास या कारोबार है। सलमान मुंबई में रहते हैं, जबकि अमित जानी उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहते हैं। वकील ने कहा कि फिल्म के टीजर, पोस्टर और दूसरे प्रमोशनल मटीरियल का दिल्ली समेत पूरे देश में उपलब्ध होना, अपने आप में हाईकोर्ट को इस मामले की सुनवाई का अधिकार देने के लिए काफी नहीं है। अर्जी में आगे कहा गया कि शिकायत में ऐसा कोई आरोप नहीं है कि फिल्म या उसके प्रमोशनल मटीरियल को खास तौर पर दिल्ली के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इसमें ये भी नहीं बताया गया कि सलमान खान को राष्ट्रीय राजधानी में किसी अलग तरह का नुकसान हुआ है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:हॉलीवुड में इंडियन स्टार्स की बढ़ती पहचान पर बोले Vidyut Jammwal, एक्टर ने की Priyanka Chopra की तारीफ
अब कोर्ट में है मामला
सलमान खान ने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ अदालत का रुख किया था। उनका कहना है कि फिल्म और उसके प्रचार में ऐसे संकेत दिए गए हैं, जिनसे दर्शक मुख्य किरदार को उनसे जोड़ सकते हैं। एक्टर ने ये भी दावा किया है कि फिल्म उनके व्यक्तित्व से जुड़े अधिकारों का उल्लंघन करती है और काले हिरण मामले को नाटकीय तरीके से पेश करने से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, फिल्म के निर्माता का पक्ष है कि ये सलमान खान की बायोपिक नहीं है और सार्वजनिक रूप से चर्चा में रहे घटनाक्रम पर फिल्म बनाने से उसे सीधे एक्टर की कहानी नहीं माना जा सकता। इस मामले में पहले भी दिल्ली हाई कोर्ट फिल्म के टीजर और उससे जुड़े कुछ ऑनलाइन पोस्ट हटाने का अंतरिम निर्देश दे चुका है। अब अदालत के सामने ये सवाल भी है कि सलमान की फिल्म रोकने वाली याचिका पर दिल्ली में सुनवाई की जा सकती है या नहीं। फिलहाल इस कानूनी विवाद पर अंतिम फैसला आना बाकी है।
