Kala Hiran Controversy: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) से जुड़े 1998 के काला हिरण केस पर बन रही फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म पर सलमान खान ने आपत्ति जताई है और इसके खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। अब फिल्म के निर्माता अमित जानी ने दिल्ली हाईकोर्ट में नई अर्जी दाखिल कर सलमान के केस की सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की है। मंगलवार को कोर्ट ने इस अर्जी पर सलमान खान से जवाब मांगा। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'हमें पाकिस्तानी मुसलमान ही खराब क्यों लगते हैं?' Mika Singh के बयान पर मची हलचल)
दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान कान को भेजा नोटिस (pic credit-instagram)
अमित जानी ने कही ये बात
अमित जानी की अर्जी के मुताबिक, सलमान खान इस मामले में पहली बार कोर्ट नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने पहले अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में केस किया था। 11 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने इस मामले में सलमान के पक्ष में एकतरफा अंतरिम आदेश दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘काला हिरण’ फिल्म की रिलीज और उसके टीजर समेत दूसरे प्रमोशनल कंटेंट पर रोक लगाने की मांग करते हुए अलग आवेदन दिया। अब निर्माता का कहना है कि दोनों मामलों में सलमान लगभग एक ही तरह की राहत चाहते हैं। ऐसे में अगर दोनों केस साथ-साथ चलते रहे तो एक ही फिल्म को लेकर दो अलग कानूनी लड़ाइयां चलती रहेंगी। इसी वजह से निर्माता ने बाद वाली कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
दरअसल, सलमान खान ने फिल्म और उसके प्रमोशनल कंटेंट पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि फिल्म में उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं और उनकी पहचान से जुड़े पहलुओं का इस्तेमाल किया गया है। वह इसे अपने पर्सनैलिटी राइट्स से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माता पक्ष का कहना है कि पहले से इसी तरह का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसलिए बाद में शुरू हुई कार्रवाई को रोक देना चाहिए और पहले वाले मामले का फैसला आने का इंतजार किया जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से वरिष्ठ वकील रवि प्रकाश ने कहा कि वह निर्माता की अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करेंगे। अब इस मामले में सलमान का जवाब आने के बाद कोर्ट आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगा। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
