Salman Khan cameo in Baby John: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी अपकमिंग मूवी बेबी जॉन (Baby John Trailer) का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसे कलीस ने बनाया है। फिल्म बेबी जॉन का निर्माण एटली (Atlee) ने अपने बैनर तले किया है, जिन्होंने कुछ वक्त पहले शाहरुख खान के साथ जवान बनाई थी। फिल्म बेबी जॉन के ऐलान के साथ ही माना जा रहा था कि एटली और कलीन, वरुण धवन को ऐसे अवतार में पेश करेंगे, जिसमें अब तक उन्हें नहीं देखा गया है। बेबी जॉन का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिसमस 2024 के बाद वरुण धवन की इमेज पूरी तरह से बदलने वाली है। बेबी जॉन के ट्रेलर में वरुण धवन कमाल का एक्शन करते दिख रहे हैं और उन्हें सलमान खान (Salman Khan in Baby John) का भी पूरा साथ मिल रहा है।
अगर आप सोच रहे हैं कि बेबी जॉन में सलमान खान (Salman Khan Cameo in Baby John) क्या कर रहे हैं तो बता दें कि कुछ वक्त पहले ही ये खुलासा हुआ था कि फिल्म बेबी जॉन में सलमान खान स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे। कुछ देर पहले ही वरुण धवन ने फिल्म बेबी जॉन (Baby John Trailer Video) का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं और अंत में उनका साथ देने के लिए सलमान खान आते हैं। बेबी जॉन के मेकर्स ने सलमान खान के कुछ ही सीन्स रखे हैं, जिनमें उन्हें पहचानने के लिए थोड़ी मेहनत लगती है। सलमान खान का कैमियो देखने के बाद यह पक्का हो गया है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर दर्शक थिएटर में न केवल भाईजान को देखेंगे बल्कि उनके लिए जमकर तालियां भी बजाएंगे।
फिल्म बेबी जॉन में वरुण धवन और सलमान खान के साथ-साथ जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। मेकर्स ने जैकी श्रॉफ को खलनायक की भूमिका में साइन किया है और उनका लुक देखकर यह कहा जा सकता है कि वो इसके लिए एकदम परफेक्ट हैं। अगर वरुण धवन के अपोजिट हसीनाओं की बात की जाए तो कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी दर्शकों का दिल बहलाएंगी। फिल्म बेबी जॉन के ट्रेलर में एक जगह सान्या मल्होत्रा भी नजर आती हैं। सान्या को देखकर लगता है कि वो भी बेबी जॉन में भाईजान की तरह स्पेशल कैमियो करती दिखेंगी।
