Salman Khan on Sooraj Barjatya: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने निर्देशक सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्म ‘उंचाई’ (Uunchai) का ट्रेलर शेयर किया है। सलमान खान और निर्देशक सूरज बड़जात्या एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन बॉलीवुड फिल्मों में कई आईकॉनिक फिल्में जैसे ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और
Salman Khan
‘प्रेम रतन धन पायो’ भी शामिल हैं।
सलमान ने सूरज को बताया ‘बेस्ट डायरेक्टर’
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘मैंने अभी तक जिनके भी साथ काम किया है या मिला हूं उनमें से सबसे अच्छे निर्देशकों और एक बेहतरीन इंसान सूरज को उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए ऑल द बेस्ट’। बता दें कि फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म चार करीबी दोस्तों की कहानी बताती है जो माउंट एवरेस्ट को फतह करने का फैसला करते हैं।
My best director and truly one of the best human beings I have ever met and worked with. All the best my brother So… t.co/jj3gz0xN0u
— ANI (@ANI) Oct 19, 2022
सलमान बनना चाहते थे फिल्म का हिस्सा
हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर, सूरज बड़जात्या ने खुलासा किया कि सलमान खान ऊंचाई का हिस्सा बनना चाहते थे। ‘जब मैं इस फिल्म को बना रहा था तो सलमान ने मुझसे पूछा, 'सूरज, तुम किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे तो? तुम पहाड़ियों पर क्यों जा रहे हो?' उन्होंने मुझसे यह भी कहा, 'मैं यह फिल्म कर सकता हूं!' मैंने कहा नहीं! क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वह पहाड़ों पर चढ़ सकता है।
लेकिन मुझे ऐसे लोगों की जरूरत थी जिन्हे देख कर ऐसा लगे कि वह पहाड़ों पर नहीं चढ़ सकते हैं।’ ऊंचाई एक डायरेक्टर के तौर पर सूरज की सातवीं फिल्म है । यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इस बीच, सलमान खान कई अपकमिंग फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें ‘टाइगर 3’ और ‘किसी का भाई किसी का जान’ शामिल हैं। इस समय वह रिएलिटी शो बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं।
