सलमान खान ने सेट पर लड़कियों के ड्रेस रूल को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो जितनी ढकी हुई होंगी उतना...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 30, 2023, 11:46 AM IST

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सेट पर लड़कियों के लिए बने ड्रेस रूल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने कहा कि ये महिलाओं की सुरक्षा के लिए हैं।

सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े समेत कई स्टार्स नजर आए। किसी का भाई किसी की जान से एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने डेब्यू किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सलमान ने अपने सेट पर ये रूल बनाया था कि लड़कियां नेकलाइन से नीचे की ड्रेस नहीं पहनेंगी। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद जमकर बवाल मचा था। अब सलमान खान ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

salman

salman khan (credit pic: instagram)

सलमान ने कहा, मुझे लगता है ये जो औरतों की बॉडी हैं वो बहुत कीमती है। वो जितनी ढकी हुई होंगी मुझे लगता है उतना ही बेहतर है। एक्टर ने आगे कहा, आज कल का माहौल थोड़ा बदल गया है। ये महिलाओं के लिए नहीं है। ये आदमियों के लिए है।

End of Feed