Salman Khan's Bodygaurd Father Died: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा( Shera) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शेरा के पिता सुंदर सिंह जोली का निधन हो गया है। 88 की उम्र में उनके पिता ने अंतिम सांस ली। शेरा अपने पिता के बेहद करीब थे। इस दुख की घड़ी में सलमान खान उनके साथ खड़े हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में होगा। आइए आपको बताते हैं खबर से जुड़ी और भी जानकारी
Image Source: Instagram
शेरा ने एक आधिकारिक बयान साझा करते हुए लिखा, "मेरे पिता श्री सुंदर सिंह जॉली आज स्वर्ग सिधार गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा शाम 4 बजे मेरे निवास स्थान 1902, द पार्क लग्जरी रेजिडेंसेज, लोखंडवाला बैक रोड के पास, ओशिवारा, अंधेरी पश्चिम, मुंबई से शुरू होगी।"कुछ महीने पहले, शेरा ने अपने पिता का 88वाँ जन्मदिन मनाया था और उन्हें अपने पापा को अपना हीरो कहा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था मेरे ईश्वर, मेरे पिता, मेरी प्रेरणा, सबसे मज़बूत इंसान को 88वाँ जन्मदिन मुबारक! मुझमें जो भी शक्ति है, वह आपसे ही आती है। हमेशा प्यार करता हूँ पापा। बताते चले कि उनके पिता को कैंसर था और वह लंबे समय से बेड पर थे।
कौन है सलमान खान के बॉडीगार्ड
शेरा 1995 से सलमान खान के निजी बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। वह टाइगर सिक्योरिटी नामक एक सुरक्षा फर्म चलाते हैं, जो वर्षों से कई मशहूर हस्तियों को सुरक्षा दे रहा है। शेरा 2017 में जस्टिन बीबर के मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान उनकी सुरक्षा के प्रभारी थे। वह हर समय सलमान खान के साथ साए की तरह रहते हैं।
