Salman Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) 57 साल के हो गए हैं। सलमान खान के जन्मदिन पर उनके लाखों फैंस ने भाईजान को बर्थडे (Happy Birthday Salman Khan) की बधाई दी है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार से लेकर सलमान के जिगरी दोस्तों का उनके घर पर जमावड़ा लगा रहा है। अब फैंस कहां पीछे हटने वाले थे, सल्लू भाई के लाखों फैंस भी उनके घर के बाहर इकट्ठे हो गए और चक्का जाम कर दिया। फिर वहां मौजूद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई और लाठी चार्ज कर फैंस को खदेड़ने लगी। सलमान खान के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर भगदड़ मच गई और फैंस को तितर-बितर कर दिया गया।
Salman Khan Birthday
सलमान खान ने फैंस को कराया इंतजार
सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर फैंस सुबह से ही एक्टर की एक झलक देखने का इंतजार कर रहे थे और पूरा दिन उनके घर के बाहर ही खडे़ थे, ऐसे में शाम को जब सलमान अपनी बालकनी से फैंस के सामने आए तो यहां मौजूद लोग खुशी से पागल हो गए और पुलिस के बैरिकेट तोड़ घर के नजदीक आ गए। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन दिखाते हुए लोगों पर लाठी चार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो वायरल भयानी ने पोस्ट की है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में अब यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यार कितने बुरे हैं ये लोग.. ऐसे भी फैन होने का क्या फायदा की मार ही खानी पड़े।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब फैंस को पुलिस से डंडा खाकर रिटर्न गिफ्ट मिल रहा है।’
बता दें कि सलमान खान 27 दिसंबर 2022 को 57 साल के हो गए हैं। इस बीच शाहरुख खान से लेकर, कार्तिक आर्यन तक बॉलीवुड के कई सितारे सलमान खान के बर्थडे बैश में नजर आए हैं।
