Battle of Galwan Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए। सलमान खान का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच सलमान खान की मूवी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नए रिपोर्ट में सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट के बारे में बताया गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- salman khan instagram
सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान कब होगी रिलीज
सलमान खान अपनी अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान पर काम कर रहे हैं। फैंस को सलमान खान की इस मूवी से काफी ज्यादा उम्मीद है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म जून 2026 में थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। है। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को एक सोर्स ने फिल्म का अपडेट दिया और कहा कि शूटिंग सितंबर में लद्दाख में शुरू हुई थी और फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट हो चुका है। टीम ने पहले ही चुनौतीपूर्ण और एक्शन सीन फिल्मा लिए हैं। शूटिंग दिसंबर तक खत्म हो जाएगी, उसके बाद डायरेक्टर अपूर्वा लखिया पूरी तरह पोस्ट-प्रोडक्शन पर फोकस करेंगे। जनवरी की रिलीज तो अब मुमकिन नहीं। लेकिन जून को सीरियसली सोचा जा रहा है, हालांकि टीम जुलाई और अगस्त में भी कोई परफेक्ट डेट देख रही है। इस खबर से फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
सलमान खान की फिल्म सिकंदर का हुआ बुरा हाल
बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर लोग ऐसा कह रहे थे कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। हालांकि इस मूवी ने सबको निराश किया और ये बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है। सलमान खान काफी समय से एक बड़ी हिट फिल्म की तलाश में है। अब जानकारों ये कहना है कि फिल्म बैटल ऑफ गलवान से भाईजान को काफी उम्मीद है अगर ये मूवी फ्लॉप हुई तो सलमान खान को तगड़ा झटका लगेगा। आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
