Kabir Khan की 'Babbar Sher' के लिए Salman Khan हुए फाइनल !! 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप के बाद भाईजान ने दिया दूसरा मौका

Salman Khan in Kabir Khan's Babbar Sher: बॉलीवुड के गलियारों से इस समय जो ताजा जानकरी सामने आई है उसके मुताबिक मशहूर डायरेक्टर (Kabir Khan) ने अपनी आने वाली फिल्म 'बब्बर शेर' के लिए सलमान खान (Salman Khan) को अप्रोच किया है। भाईजान को भी उनका आईडिया पसंद आया है।

Salman Khan in Kabir Khan's Babbar Sher: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और मशहूर डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) ने एक साथ 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'ट्यूबलाइट' सहित तीन फिल्में की हैं। सलमान के साथ कबीर खान की आखिरी फिल्म 'ट्यूबलाइट' थी, जिसे लोगों ने खास पसंद नहीं किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद सलमान खान और कबीर खान ने साथ में काम नहीं किया लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार दोनों एक बार फिर साथ आने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि कबीर खान ने अपनी अगली फिल्म 'बब्बर शेर' (Babbar Sher) के भाईजान को अप्रोच किया है।

Kabir Khan's Babbar Sher

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कबीर खान ने एक स्क्रिप्ट तैयार की है, जो सलमान खान के दिल के बेहद करीब है। कबीर खान को लगता है कि इस किरदार के लिए सलमान खान के अलावा कोई स्टार इसमें फिट नहीं बैठता है। कबीर खान के लिए सलमान खान ही उनकी पहली पसंद है। कबीर खान ने इस फिल्म के लिए सलमान खान से कई बार मुलाकात की है। इस स्क्रिप्ट को टाइटल 'बब्बर शेर' दिया गया है। सलमान भी इसके लिए बेहद उत्साहित हैं।

End of Feed