Exclusive! Salman Khan-Sooraj Barjatya की नई फिल्म की खबर निकली झूठी, कहा-'मुझे हंसी आ रही है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 23, 2024, 01:43 PM IST

Salman Khan-Sooraj Barjatya New Film: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से जुड़ी एक खबर बीते काफी समय से वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ एक नई फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं, हालांकि अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है।

Salman Khan and Sooraj Barjatya New Film: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ी एक खबर बीते काफी समय से वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ एक नई फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं, हालांकि अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है। पहले खबर सामने आ रही थी कि सलमान और सूरज अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो के सीक्वल राम रतन धन पायो बनाने वाले हैं। जिसको लेकर दोनों ने स्क्रिप्ट पर भी हामी भर ली है। हालांकि इस खबर को लेकर अब टाइम्स नाउ ने सूरज बड़जात्या के एक करीबी से बात की है। इस करीबी ने इस तरह की खबरों को झूठा करार दे दिया है।

End of Feed