Salman Khan से Tere Naam के सेट पर डरती थीं भूमिका चावला! 20 साल बाद बताई पूरी सच्चाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 11, 2023, 08:31 AM IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Launch: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर बीते दिन 10 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई है। इस बीच भूमिका चावला और सलमान खान ने सभी का अटेंशन अपनी ओर खींच लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किसी का भाई किसी की जान ट्रेलर लॉन्च में दिखे सलमान और भूमिका चावला।
  • सलमान ने फिल्म तेरे नाम का एक किस्सा सुनाया है।
  • भूमिका चावला ने मूवी के दौरान सलमान को भाई बोल दिया था।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Launch: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer) का ट्रेलर बीते दिन 10 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई है। इस बीच भूमिका चावला और सलमान खान ने सभी का अटेंशन अपनी ओर खींच लिया है। साल 2003 की ब्लॉकबास्टर फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान और भूमिका चावला की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म तेरे नाम के बाद अब करीब 20 साल बाद भूमिका चावला और सलमान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भूमिका चावला और सलमान को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान और भूमिका ने फिल्म तेरे नाम के सेट के कई अनसुने किस्सों के बारे में बताया है। सलमान ने बताया कि भूमिका और वह सेट पर ज्यादा बातें नहीं करते थे और सिर्फ हाय-हैलो ही होता था।

Salman Khan and Bhumika Chawla in tere naam

Salman Khan and Bhumika Chawla in tere naam

सलमान को बोल दिया था भाई

इस बीच भूमिका चावला ने बताया, 'तेरे नाम को 20 साल से ज्यादा का समय हो गया है, मैं और सलमान दोनों ही अब काफी बदल गए हैं, उस समय हम जवान हुआ करते थे। तेरे नाम के सेट पर हमारी ज्यादा बातें नहीं होती थीं। हम सिर्फ एक दूसरे से हाय हैलों, लंच किया, कैसे हो। बस इतना ही पूछते थे।' इसके साथ ही सलमान खान ने कहा, 'मुझे लगता था कि भूमिका सेट पर मुझसे डरती थी, उसे लगता था कि मैं रियल लाइफ में भी राधे की तरह हूं।' सलमान खान और भूमिका चावला का यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

End of Feed