सलमान खान ऐसे मनाएंगे अपना 60 वां जन्मदिन, वाहवाही करते नहीं थकेंगे फैंस

Salman Khan Birthday Party Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कल यानी 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस खास मौके का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि सलमान खान धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Salman Khan Birthday Party Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान कल यानी 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस खास मौके का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान का जन्मदिन इस बार खास होने वाला है। ऐसी खबर सामने आई थी कि उनके जन्मदिन पर मेकर्स किक 2 पर अपडेट शेयर करने वाले हैं। वहीं सलमान खान धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस बारे में एक अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

salman khan instagram

pic credit- salman khan instagram

सलमान खान बर्थडे पर मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस हर साल 27 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि भाईजान उन्हें अनोखे तरीके से सरप्राइज देते हैं। इस साल 60 साल के हो रहे सलमान का जन्मदिन खास लेकिन निजी तरीके से मनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक वे मुंबई के पास पनवेल फार्महाउस पर छोटी सी पार्टी रखेंगे, जिसमें सिर्फ परिवार, करीबी दोस्त और बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोग शामिल होंगे। जश्न की सबसे खास बात होगी सलमान खान की बॉलीवुड यात्रा पर बना एक स्पेशल वीडियो। इसमें उनकी शुरुआती फिल्मों से लेकर अब तक के यादगार पलों के साथ उन डायरेक्टर्स की शुभकामनाएं और अनुभव होंगे, जिनके साथ वे काम कर चुके हैं। यह वीडियो उनके करियर और जिंदगी को सेलिब्रेट करेगा और सलमान व मेहमानों के लिए यादगार बन जाएगा।

End of Feed