Maharashtra State Film Awards: रानी मुखर्जी, सलीम खान और प्रसाद ओक होंगे सम्मानित

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 30, 2026, 05:37 PM IST

Maharashtra State Film Awards Winner List: महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस बार सलीम खान, रानी मुखर्जी, प्रसाद ओक और पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को खास सम्मान से नवाजा जाएगा।

Maharashtra State Film Awards Winner List: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन और सांस्कृतिक कार्य विभाग ने महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं का ऐलान कर दिया। इस बार मराठी और हिंदी सिनेमा से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों को उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। एक्टर और निर्देशक प्रसाद ओक (Prasad Oak) को उनके बेहतरीन काम के लिए चुना गया है। वहीं दिग्गज संगीतकार पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को संगीत जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान मिलेगा। मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को भी सिनेमा में उनके लंबे और प्रभावशाली सफर के लिए विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा।

Maharashtra State Film Awards Winner List

महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 का हुआ ऐलान (Image Source: AI)

इन स्टार्स को मिलेगा सम्मान

सरकार ने पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को छत्रपति वी. शांताराम जीवन गौरव पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं, सलीम खान को राज कपूर जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रानी मुखर्जी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा प्रसाद ओक को छत्रपति वि. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाग सोशल मीडिया पर स्टार्स और फैंस इन सितारों को बधाई देते नजर आए। ये विनर लिस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। हर तरह इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

End of Feed