Salaar will release in 2 parts: बाहुबली सीरीज के बाद प्रभास की एक भी फिल्म वैसी कमाई नहीं कर पायी है। प्रभास लगातार बिग बजट फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं लेकिन दर्शक बाहुबली सीरीज जैसा प्यार नहीं दे रहे हैं। प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म सालार से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि इसे केजीएफ सीरीज के डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) बना रहे हैं। प्रशांत नील की सालार एक एक्शन एंटरटेनर होगी। प्रशांत का दावा है कि सालार (Salaar) में केजीएफ (KGF) सीरीज से 10 गुना ज्यादा खून-खराबा देखने को मिलेगा। दर्शकों को जब से ये जानकारी मिली है, फैंस खुशी से झूम रहे हैं।
Salaar होगी 2 भागों में रिलीज!! KGF डायरेक्टर प्रशांत नील छुपा रहे हैं Prabhas के फैंस से ये सीक्रेट
प्रशांत नील सालार की रिलीज से पहले एक बड़ी जानकारी दर्शकों से छुपा रहे हैं ताकि जब वो सिनेमाघरों में जाएं तो चौंक जाएं। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसी कौन सी जानकारी प्रशांत नील सबसे छुपा रहे हैं तो बता दें कि डायरेक्टर प्रशांत नील की सालार केजीएफ सीरीज की तरह दो भागों में ही रिलीज होगी। फिल्म में काम करने वाले कन्नड़ एक्टर देवराज ने मीडिया से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है।
कन्नड़ एक्टर देवराज ने अपने किरदार के बारे में मीडिया से बात की, जिस दौरान उनसे गलती से ये खुलासा हो गया। देवराज सालार के बारे में बात कर रहे थे, जिसके दौरान उनके मुंह से निकल गया कि उनका रोल सालार के दूसरे पार्ट में ज्यादा है। देवराज के इस खुलासे से पक्का हो गया है कि साराल दो भागों में रिलीज होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें के सालार और केजीएफ की कहानी आपस में जुड़ी हुई हैं। प्रशांत केजीएफ और सालार से एक यूनिवर्स क्रिएट करना चाहते हैं। इन दिनों हर डायरेक्टर अपनी सफल फिल्मों की कहानी को आपस में जोड़ रहा है ताकि एक सफल यूनिवर्स क्रिएट किया जा सके।
