Salman Khan के साथ 'Tere Naam 2' नहीं बनाएंगे साजिद नाडियाडवाला, जानिए पूरी सच्चाई

Sajid Nadiadwala's Not Making Tere Naam 2: बीते कई दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही थी कि निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान के साथ 'तेरे नाम 2' बनाने का फैसला किया है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताती हैं कि साजिद का कोई मन नहीं कि सलमान संग 'तेरे नाम 2' बनाएं।

Sajid Nadiadwala's Not Making Tere Naam 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से साजिद नाडियाडवाला को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि वो सलमान खान के साथ उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी 'तेरे नाम' का दूसरा पार्ट यानी 'तेरे नाम 2' बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला फिल्म के ओरिजिनल प्रोड्यूसर के इस मूवी के राइट्स भी खरीदने वाले हैं। हालांकि अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक साजिद नाडियाडवाला ने अपना मन बदल लिया है और वो 'तेरे नाम 2' को नहीं बनाएंगे।

Salman Khan and Sajid Nadiadwala

Pics Credit: IMDb

सलमान खान संग 'तेरे नाम 2' नहीं बनाएंगे साजिद नाडियाडवाला

बॉलीवुड हंगामा से सूत्र के मुताबिक सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम 2' को साजिद नाडियाडवाला नहीं बना रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला 'तेरे नाम 2' से किसी भी तरह से जुड़े नहीं हैं। बताया जा रहा है कि साजिद हमेशा ही अपनी फिल्मों की फ्रेंचाइजी को बनाने में विश्वास रखते हैं। उन्हें किसी दूसरे निर्माता से फिल्मों के राइट्स खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है। साजिद ना ही सलमान खान और ना ही किसी और एक्टर के साथ 'तेरे नाम 2' नहीं बना रहे हैं।

End of Feed