रावण नहीं कर्ण है सैफ अली खान का ड्रीम रोल, आदिपुरुष के बाद महाभारत में करना चाहते हैं काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 05:45 PM IST

Saif Ali Khan on Mahabharat: सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष में रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह महाभारत पर आधारित फिल्म में काम करना चाहते हैं। इस फिल्म में वह कर्ण का रोल निभाना चाहते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सैफ अली खान फिल्म आदिपुरुष में रावण के किरदार में नजर आएंगे।
  • महाभारत पर आधारित फिल्म में काम करना चाहते हैं सैफ अली खान
  • सैफ अली खान ने बताया कि वह महाभारत में बनना चाहते हैं कर्ण।

Saif Ali Khan on Mahabharat: फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर (Adipurush teaser) रिलीज होने के बाद रावण के लुक की काफी आलोचना की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के बायकॉट करने की मांग की जा रही है। अब सैफ अली खान ने बताया कि वह आदिपुरुष के बाद महाभारत पर आधारित फिल्म में काम करना चाहते हैं। इस फिल्म में वह कर्ण का रोल निभाना चाहते हैं। सैफ अली खान के मुताबिक वह साल 1999 से अजय देवगन से इस बारे में बात कर रहे हैं।

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा, 'मैं महाभारत पर आधारित फिल्म में काम करना चाहता हूं। हमारी पीढ़ी में ये हर किसी का ड्रीम सब्जेक्ट है। इसके बारे में मैं अजय देवगन से फिल्म कच्चे धागे के वक्त से बात कर रहा था। हालांकि, महाभारत को कोई लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसे ही बनाए। संभव हुआ तो बॉलीवुड और साउथ के एक्टर्स के साथ मिलकर एक भव्य फिल्म बना सकते हैं।' सैफ अली खान के मुताबिक कर्ण का किरदार उन्हें सबसे ज्यादा अपील करता है, इसके अलावा भी इस महाकाव्य में कई बेहतरीन किरदार हैं।

End of Feed