Saif Ali Khan reached Lilavati Hospital: सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट में घुसकर एक शख्स ने हमला कर दिया था। जिसके बाद सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के बाद एक्टर को 21 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया। अब एक्टर रूटीन जांच के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे है।
Saif Ali Khan reached Lilavati Hospita
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक्टर रूटीन जांच के लिए लीलावती अस्पताल गए है। इस दौरान एक्टर के साथ काफी ज्यादा टाइट सिक्योरिटी भी नजर आ रही है। सैफ अली खान के गले पर पट्टी साफ बंधी हुई नजर आ रही है। वहीं एक्टर ने वाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जीन्स कैरी किया है।
इस फिल्म में नजर आएंगे सैफ
हमला होने का बाद पहली बार एक्टर नेटफ्लिक्स के इवेंट में नजर आए थे। जहां वो अपनी आगामी फिल्म “ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स” (Jewel Thief: The Heist Begins) को लॉन्च करने पहुंचे थे। बता दें सैफ अली खान सालों बाद फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने वाले हैं। ‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ को सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने सैफ के साथ ‘सलाम नमस्ते’ (2005) और ‘ता रा रम पम’ (2007) में साथ काम किया था।
एक्टर की हुई थी दो सर्जरी
सैफ अली खान पर 16 जनवरी को चाकू से 6 बार वार हो गया था। इस दौरान एक्टर को 2 जगहों पर गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां उनकी एक ही रात में दो सर्जरी की गई थी।
