Saif Ali Khan ने पिता टाइगर पटौदी को दी खास श्रद्धांजलि, विंचेस्टर कॉलेज में हुआ सम्मान

Saif Ali Khan pays tribute: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली ने अपने दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी को श्रद्धाजंलि दी है। विंचेस्टर कॉलेज में आयोजित में सैफ ने अपने पिता के सम्मान में लगाई गई मेमोरियल प्लेक का अनावरण किया।

Saif Ali Khan pays tribute to father: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'कर्तव्य' (Kartavya) हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया। सैफ अली खान अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इस बीच सैफ अली खान ने अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान की एक फोटो इंटरनेट पर छा गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ पर ये भी पढ़े-'पहले का दौर अच्छा था' सारा अली खान-इब्राहिम के करियर पर Saif Ali Khan ने तोड़ी चुप्पी)

saif ali khan pic

सैफ अली खान ने दी श्रद्धांजलि (pic credit-instagram)

सैफ अली खान ने दी श्रद्धांजलि (pic credit-instagram)

सैफ अली खान ने दी श्रद्धांजलि

सैफ अली खान ने अपने दिवंगत पिता और दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को खास अंदाज में याद किया। 13 जून को ब्रिटेन के मशहूर विंचेस्टर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में सैफ ने अपने पिता के सम्मान में लगाई गई मेमोरियल प्लेक का अनावरण किया। यह प्लेक कॉलेज के पुराने क्रिकेट पवेलियन हंटर टेंट में लगाई गई है। खास बात यह है कि सैफ और उनके पिता, दोनों ने इसी कॉलेज में पढ़ाई की थी। यह इवेंट Wykeham Day के दौरान आयोजित किया गया, जो विंचेस्टर कॉलेज का हर साल होने वाला बड़ा समारोह है। इस मौके पर स्टूडेंट, टीचर एक्स स्टूडेंट और उनके परिवार एक साथ मिलकर जश्न मनाते हैं। इस बार कार्यक्रम में टाइगर पटौदी के शानदार क्रिकेट करियर और कॉलेज से उनके खास रिश्ते को भी सम्मान दिया गया।

End of Feed