Haiwaan का पहला गाना 'मेरे हीरो हैं वो' रिलीज, सैफ अली खान ने जीता दिल

Haiwaan song out: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज हो गया है। गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Haiwaan Song Out: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म हैवान पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म हैवान का पहला गाना 'मेरे हीरो हैं वो' रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Dhamaal के मेकर्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, इंद्र कुमार-अशोक ठाकरिया के खिलाफ FIR दर्ज)

haiwaan song

हैवान का नया गाना आउट (pic credit-haiwaan song)

हैवान का नया गाना आउट

फिल्म हैवान का पहला गाना 'मेरे हीरो हैं वो' रिलीज हो गया है। इस गाने को शान ने अपनी आवाज दी है। गाने में फिल्म में सैफ अली खान के किरदार की झलक देखने को मिलती है, जो कि अंधा है। फिल्म में अक्षय कुमार ने नेगेटिव रोल निभाया है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म के टीजर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद मेकर्स ने यह इमोशनल गाना रिलीज किया है। गाने में सैफ अली खान और बाल कलाकार पहल चौधरी नजर आ रहे हैं। इसे प्रीतम ने कंपोज किया है और इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने को शान और वानिका नायक ने गाया है। इसका म्यूजिक जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है।

End of Feed