जहीर खान संग दूसरे धर्म में शादी करने की सागरिका घाटगे ने बताई सच्चाई, बोलीं 'मेरे पेरेंट्स ने भी इस रिश्ते...'

Sagarika Ghatge on Marriage With Zaheer Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपने समय के मशहूर क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) के साथ दूसरे धर्म में शादी की थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान जहीर खान संग शादी करने के बारे में खुलकर बात की थी।

Sagarika Ghatge on Marriage With Zaheer Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'चक दे! इंडिया' से सागरिका घाटगे को लोगों के बीच असली पहचान मिली थी। इस फिल्म में सागरिका की एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। इसके बाद एक सागरिका घाटगे ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए बताया कि वो अपने समय के मशहूर क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) से शादी करने जा रही है। सागरिका घाटगे और जहीर खान ने साल 2017 में एक-दूसरे से शादी की थी। एक पुराने इंटरव्यू में सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) ने दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर बड़ा खुलासा किया था।

Sagarika Ghatge on Marriage With Zaheer Khan

Hautterfly के बात करते हुए सागरिका घाटगे ने दूसरे धर्म में जहीर खान संग शादी करने के बारे में खुलकर बात की। सागरिका ने बताया कि उनकी फैमिली में कभी भी धर्म के बारे में बात नहीं की गई। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि इस बात को आगे बढ़ाना का काम वो लोग कर सकते हैं, जो हमारे आस-पास रहे। मेरे पेरेंट्स बहुत प्रगतिशील हैं। इन बातों की चर्चा भले हुई हो लेकिन मेरे लिए एक सही इंसान ढूंढ पाना जरुरी था, जिसके साथ मैं अपनी लाइफ स्पेंड कर सकूं।'

End of Feed