Salman Khan की SVC63 में हुई Sagarika Ghatge की एंट्री

सलमान खान और नयनतारा स्टारर एक्शन ड्रामा से एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार इसमें जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे की एंट्री हो चुकी है। वो इस मूवी में अहम किरदार प्ले करती दिखेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान की अपकमिंग ड्रामा में दिखाई देंगी सागरिका घाटगे
  • नयनतारा दिखेंगी लीड रोल प्ले करती हुई
  • वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं सलमान की फिल्म का डायरेक्शन

सलमान की अपकमिंग एक्शन ड्रामा SVC63 लगातार बड़ी होती जा रही है। कुछ समय पहले इस फिल्म में साउथ अदाकारा नयनतारा की एंट्री हुई थी, जो सलमान खान के साथ लीड रोल प्ले करती दिखेंगी और अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे भी शामिल हो चुकी हैं। मेकर्स ने हाल ही में सागरिका को सलमान खान की फिल्म के लिए साइन किया है, जो मूवी में अहम रोल प्ले करती दिखेंगी। सागरिका घाटगे को दर्शकों के बीच में फिल्म चक दे इंडिया से पहचान मिली थी, जिसमें उन्होंने एक हॉकी प्लेयर का किरदार प्ले किया था। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan को मां नहीं बोलती हैं Sara Ali Khan

Salman Khan की SVC63 में हुई Sagarika Ghatge की एंट्री

Salman Khan की SVC63 में हुई Sagarika Ghatge की एंट्री

Sagrika Ghatge ने ज्वाइन की Salman Khan की फिल्म

वैरायटी इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट के जरिए बताया है कि सागरिका घाटगे को डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली को एक अहम किरदार के लिए साइन किया है। काफी सोच विचार के बाद ये फैसला लिया गया है। फिल्म में उनका किरदार क्या होगा, अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सागरिका लम्बे समय से फिल्मों से दूर हैं और माना जा रहा है कि सलमान खान की मूवी उनका सफल कमबैक कराएगी। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'साहब लोमड़ी है...' Kangana Ranaut के रडार पर आए Naseeruddin Shah

End of Feed