Sitaare Zameen Par Review: सचिन तेंदुलकर के दिल में उतर गई आमिर खान की 'सितारे जमीन पर', फिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sachin Tendulkar Reacts on Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म कल यानी 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आमिर की ये फिल्म देख ली है।

Sachin Tendulkar reviews Aamir Khan film: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' कल यानी 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आमिर की इस फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिपोर्ट्स सामने आ रहे है। बता दें कि जिस किसी ने भी आमिर की फिल्म सितारे जमीन पर देखी है वो इसे ब्लॉकबस्टर बता रहा है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने फिल्म सितारे जमीन पर का रिव्यू किया है। फिल्म को देखने के बाद सचिन ने ऐसी बात कह दी है कि फैंस गदगद हो गए हैं।

sachin on aamir khan film

सचिन तेंदुलकर ने 'सितारे जमीन पर' को लेकर कही ये बात

आमिर खान टॉकीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जो कि इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वीडियो में आमिर खान और सचिन फिल्म देखते नजर आ रहे है। मूवी को देखने के बाद सचिन ने इसका रिव्यू भी किया है। उन्होंने सितारे जमीन पर की तरीफ करते हुए कहा, 'फिल्म बहुत अच्छी है ये ऐसी फिल्म है जिसमें आप साथ हंसते भी हो और रोते भी हो। मैंने हमेशा कहा है कि स्पोर्ट्स में सिखाने की ताकत होती है। इस फिल्म में भी कई मैसेज मिलते हैं। ये सबको साथ लाने का काम करती है। मैं सभी एक्टर्स को बिग थम्स अप देता हूं, बहुत अच्छा काम किया है। वेल डन और ऑल द बेस्ट।'

End of Feed