भैया दूज पर सबा पटौदी ने शेयर की भैया-भाभी की फोटोज, सैफ अली खान के साथ-साथ इन भाइयों को भी किया विश

Saba Ali Khan Celebrate Bhaiyaa Dooj: इस पोस्ट में सबा ने कुणाल खेमू ( Kunal Khemu) , मनोज बाजपेयी ( Manoj Bajpayee) को भी टैग किया। सबा के साथ-साथ सोहा अली खान ने भी भैया दूज मनाया। ढेर सारी फोटोज के साथ सबा पटौदी ने अपने भैया को इस अंदाज में बधाई दी।

Saba Ali Khan Celebrate Bhaiyaa Dooj: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) की बहन सबा पटौदी( Saba Pataudi) ने भैया दूज पर ढेर सारी फोटोज शेयर की है। भाई-बहन के इस प्यार भरे रिश्ते पर सबा पटौदी ने सभी को बधाई दी है। दिवाली पार्टी की फोटोज शेयर करने के बाद सबा ने भैया दूज की झलक भी दिखाई है। इस पोस्ट में सबा ने केवल सैफ अली खान ही नहीं बल्कि अपने इन दूसरे भाइयों को भी याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं सबा की ये लेटेस्ट पोस्ट, जिसमें वह अपने भाइयों पर प्यार बरसा रही है।

Saba Ali Khan Bhai Dooj Post

सबा अली खान ने आज सुबह अपने सभी भाइयों को भैया दूज की बधाई दी है। करीना कपूर( Kareena Kapoor) -सैफ अली खान( Saif Ali Khan) -जैद और तैमूर के साथ खूब सारी फोटोज शेयर करते हुए सबा ने प्यार बरसाया। सैफ-करीना के अलावा सबा ने अपने और भी भाइयों को विश किया है। इन फोटोज में सबा ने उन सभी को एड किया जिसे वह अपना भाई मानती है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "भाई धूज! रियल से रील...हकीकत तक, भाई...हमेशा भाई, कमल...सबसे दयालु इंसान जिसे मैं जानती हूँ। मेरे दोनों भाई...सुरक्षित और खुश रहो। मिकू मेरे चचेरे भाई! मुझे तुम पर बहुत गर्व है । मनोज..मेरे रील भाई। तुम कमाल हो, और आखिर में...कुणाल, अपना समय..आ गया भाई..पूरी तरह से इसके हक़दार । आप सभी को भाई धूज की शुभकामनाएँ।

End of Feed