Nitesh Pandey की अंतिम यात्रा में रोती-बिलखती दिखीं रुपाली गांगुली, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 25, 2023, 08:14 AM IST

Nitesh Pandey Last Rite: टीवी एक्टर नितेश पांडे ने हार्ट अटैक के चलते 51 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। नितेश पांडे के निधन ने अनुपमा फेन एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टूट चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रुपाली गांगुली ने दी नितेश पांडे को श्रद्धांजली।
  • नितेश पांडे पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।
  • अंतिम यात्रा में कई बड़े सितारे नजर आए हैं।

Nitesh Pandey Last Rite: टीवी एक्टर नितेश पांडे के निधन (Nitesh Pandey Death) से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। एक के बाद एक कई बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बीते तीन दिनों के भीतर टीवी इंडस्ट्री के 3 कलाकार दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अनुपमा फेम एक्टर नितेश पांडे का भी 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने हार्ट अटैक के बाद आखिरी सांस ली है। टीवी सीरियल अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितेश पांडे के निधन से पूरी इंडस्ट्री शो में है। इसके बाद नितेश को बीते दिन पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। अब उनकी अंतिम यात्रा के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें टीवी सेलेब्स काफी इमोशनल दिख रहे हैं। आइए रुपाली गांगुली के वीडियो पर नजर डालते हैं।

End of Feed