Rudra: The Edge of Darkness Season 2: डीसीपी रुद्रा बनकर वापस लौटेंगे Ajay Devgn, प्रोड्यूसर ने लगाई पक्की मुहर

Ajay Devgn's Rudra: The Edge of Darkness 2: अजय देवगन ने इसी साल 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' सीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। इस सीरीज की सफलता को देखते हुए अब निर्माता समीर नायर ने इसके दूसरे सीजन की भी पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि वो सीरीज की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

Ajay Devgn's Rudra: The Edge of Darkness 2: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ-साथ अजय देवगन के लिए 2022 कुछ खास नहीं रहा है। अब तक अजय देवगन की दो फिल्में 'रनवे 34' और 'थैंक गॉड' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इन दोनों ही फिल्मों से अजय देवगन को काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका कलेक्शन निर्माताओं ने सर पकड़ लिया। वहीं अब अजय देवगन अपकमिंग थ्रिलर 'दृश्यम 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल अजय देवगन फिल्म के प्रमोशन में बिजी में चल रहे हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इस साल 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से अपना डिजिटल डेब्यू भी किया था। ऐसे में अब मेकर्स जल्द ही 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' (Rudra: The Edge of Darkness 2) का दूसरा सीजन भी दर्शकों के बीच पेश करेंगे।

Ajay Devgn

पिंकविला से बात करते हुए 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से निर्माता समीर नायर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर के दूसरे सीजन के साथ वो जल्द ही वापसी करेंगे। इस सीरीज के आईडिया पर काम जारी है। समीर नायर 'अप्लॉज एंटरटेनमेंट' के सीईओ भी हैं। अजय देवगन की 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' के अलावा उनके बैनर तले 'स्कैम 1992', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'भौकाल' और अब तनाव जैसी कई सीरीज का निर्माण किया जा चुका है।

End of Feed