Singham Again में इस वजह से रोहित शेट्टी ने रणवीर-दीपिका को रखा कोसों दूर! बोले- 'वो साथ आते तो बहुत गलत हो जाता..'

Deepika and Ranveer in Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मौजूद हैं। हालांकि दोनों के रोमांटिक एंगल को फिल्म से दूर रखा गया है। जिसकी वजह अब रोहित ने बता दी है।

Deepika Padukone and Ranveer Singh in Singham Again: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रोल को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं। फिल्म में पहली बार दीपिका, पुलिस की वर्दी पहले दिख रही है। मूवी में दीपिका के रोल को सोशल मीडिया पर फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिखने को नहीं मिला है। दर्शकों ने दीपिका के किरदार को ज्यादा पसंद नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म सिंघम अगेन में रणवीर सिंह को किरदार को दर्शकों की सराहना मिली है। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई

Ranveer Singh and Deepika Padukone

उनकी कॉमेडी और एक्शन सीन ने फैंस को भी काफी इम्प्रेस किया है। फिल्म में दीपिका और रणवीर के लव एंगल को दूर रखा गया है। दोनों ही स्टार्स के साथ में एक भी सीन नहीं है। इसको लेकर अब रोहित शेट्टी ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि अगर फिल्म में दीपवीर का लव एंगल जोड़ा जाता तो चीजें काफी खराब हो सकती थीं। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed