Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में रणवीर सिंह-आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक देख दिल हार बैठे फैंस, बताया सुपरहिट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 25, 2023, 11:05 AM IST

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani First Look: बॉलीवुड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। आज करण जौहर अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर फिल्म से रणवीर सिंह और आलिया भट्टा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।
  • फिल्म से रणवीर सिंह का लुक जारी कर दिया गया है।
  • रणवीर का लुक देख फैंस को धोखा हो रहा है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani First Look: बॉलीवुड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का पहला लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। आज 25 मई 2023 को करण जौहर अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का लुक जारी कर दिया गया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर रिलीज कर दिया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है, इस पोस्टर में आलिया भट्ट का लुक भी तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म में रॉकी यानी रणवीर सिंह का लुक देख फैंस दिल हार बैठे हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर को रॉकी वाले लुक की तुलना राम-लीला फिल्म में उनके लुक से कर रहे हैं। आइए इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani First Look

रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक हुआ आउट

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में रणवीर एक दिलफेंक आशिक के लुक में दिख रहे हैं। उनका ये किरदार फिल्म राम-लीला में उनके रोल से मैच कर रहा है। रंगबिरंगी शर्ट और झक्कास बॉडी में रणवीर सिंह हैंडसम तो लग रहे हैं। वही आलिया भट्ट भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। कुल मिलाकर फैंस को रणवीर और आलिया की कैमिस्टी पसंद आ रही है। फैंस का मानना है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अब एक साथ बॉक्स ऑफिस पर दोबारा धमाल मचाने वाले हैं।

End of Feed