Shivaji Maharaj महाराज बनेंगे Rishab Shetty, दो पार्ट में रिलीज होगी 500 करोड़ की ऐतिहासिक फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 30, 2026, 01:54 PM IST

Rishab Shetty Movie Update: ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी अब भारतीय इतिहास के एक महान योद्धा की कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। उनके इस नए प्रोजेक्ट को लेकर खास तैयारी की गई है।

Rishab Shetty The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj Update: साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ खास लेकर आने की तैयारी में हैं। ‘कांतारा’ (Kantara) से देशभर में पहचान बनाने वाले एक्टर अब भारतीय इतिहास के एक ऐसे योद्धा का किरदार निभाने जा रहे हैं, जिनकी वीरता और स्वराज का सपना आज भी लोगों को प्रेरित करता है। इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय से चर्चा थी, लेकिन अब मेकर्स ने इससे जुड़ी नई जानकारी शेयर की है। तो चलिए जानते है मेकर्स ने फिल्म को लेकर क्या अपडेट दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Rishab Shetty The Pride of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj Update

ऋषभ शेट्टी ने किया शिवाजी महाराज पर बनने वाली फिल्म का ऐलान, बोले- स्वराज सिर्फ सपना नहीं था (Image Source: Rishab Shetty Instagram)

दो पार्ट में बनेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी

ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म का नाम ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ (The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj) है। ये एक ऐतिहासिक फिल्म होगी, जिसे दो हिस्सों में बनाया जाएगा। इसमें ऋषभ शेट्टी 17वीं सदी के मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह (Sandeep Singh) करेंगे, जबकि भूषण कुमार (Bhushan Kumar) इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ टी-सीरीज (T-Series) भी जुड़ गई है। मेकर्स ने 30 अक्टूबर को इस फिल्म का ऐलान करते हुए शिवाजी महाराज की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'स्वराज सिर्फ एक सपना नहीं था, ये एक सोच थी जिसने इतिहास को आकार दिया।' उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की असाधारण विरासत को पर्दे पर दिखाना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है। फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होगी।

End of Feed