Richa- Ali Wedding : ऋचा और अली फजल ने शादी से पहले शेयर किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट, कपल ने फैंस का खास अंदाज में दिया धन्यवाद

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 02:41 PM IST

Richa Chadha - Ali Fazal Wedding : ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। कपल की शादी दिल्ली में होगी। ऋचा और अली ने शादी से पहले एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी की तैयारियों में बिजी हैं
  • कपल ने शादी से पहले खास अंदाज में फैंस का किया धन्यवाद
  • ऋचा और अली अपने स्पेशल डे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं

Richa- Ali Wedding : ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अपने स्पेशल डे को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। दोनों की शादी के कार्ड से लेकर पार्टी के मेन्यू तक की जानकारी सामने आ गई है। ऋचा (richa Chadha) और अली (Ali Fazal) दिल्ली में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच इंटीमेट वेडिंग करने वाले हैं। अभी तक ऋचा और अली फजल ने शादी की डेट का ऑफिशयल अनाउंटमेंट नहीं किया है। लेकिन कपल ने अपने चाहने वालों को खास अंदाज में बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा है।

richa and ali

Richa Chadha and Ali Fazal (credit: instagram)

अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ऋचा और अली कहते हैं कि हमने 2 साल पहले शादी करने का फैसला लिया था, लेकिन महामारी ने हम सभी को प्रभावित किया। देश के अन्य लोगों की तरह, हम भी इस मुश्किल में फंसे हुए थे और जैसा कि अभी हम सभी चैन की सांस ले रहे हैं। हम अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मना रहे हैं। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत- बहुत आभारी है।

End of Feed