सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अब Rhea Chakraborty ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मैंने कुछ नहीं किया था फिर भी...'

Rhea Chakraborty on Sushant Singh Rajput's Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत पर खुलकर बात की है। रिया ने बताया कि क्लीन चिट मिलने के बाद भी वो खुश नहीं थीं।

Rhea Chakraborty on Sushant Singh Rajput's Death: साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की बेहद दुखद खबर सामने आई थी। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ-साथ उनके फैन्स भी इस सदमे से आज तक नहीं उभर पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती को कई बार जिम्मेदर ठहराया गया था। कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद भी रिया चक्रवर्ती कहती रहीं कि वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए कभी जिम्मेदार नहीं थीं। हाल ही में एनडीटीवी से बात करते हुए रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चुप्पी तोड़ दी है।

Rhea Chakraborty on Sushant Singh Rajput's Death

Photo Credit: Instagram

सुशांत की मौत पर रिया ने की खुलकर बात

रिया चक्रवर्ती ने इस मामले को लेकर कहा, 'लोगों ने कहा था कि यह तुम्हारी वजह से नहीं हुआ है। मैं जानती थी कि मैं ऐसा कुछ नहीं किया है। क्लीन चिट मिलने के बाद भी मुझे खुशी नहीं हुई थी। मैं केवल अपनी पेरेंट्स की प्रतिष्ठा के लिए खुश थी। हमारे फैमिली को काफी कुछ झेलना पड़ा था, जो कभी वापस नहीं आ सकता। उस पल ने हमारी लाइफ एकदम बदल दी थी।'

End of Feed