रवीना टंडन को मिला 48वें बर्थडे पर खास सरप्राइज, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 03:01 PM IST

Raveena tandon 48th birthday party: अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में अपना 48वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उनके दोस्तों और परिवार ने पूरे दिन उनके लिए ढेर सारे सरप्राइज प्लान किए।

Raveena tandon birthday party: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) बीते 3 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में अपना 48वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उनके दोस्तों और परिवार ने पूरे दिन उनके लिए ढेर सारे सरप्राइज प्लान किए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों को अपने दिन भर के खास पलों के बारे में बताया। इस रील में एक्ट्रेस को सिंपल और ब्यूटीफुल लुक में नजर आ रही हैं।

raveena tandon

raveena tandon

इस वीडियो में रवीना को उनके पति अनिल थडानी और बेटी राशा थडानी और अपनी टीम के साथ सरप्राइज बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है। रवीना भी बर्थडे पर फैमिली से मिले प्यार को देखकर सरप्राइज हो जाती हैं। रवीना को बर्थडे पर जूही चावला, शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित सहित इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने शुभकामनाएं भेजीं।

End of Feed