रवीना टंडन के वीडियो शेयर करते ही भोपाल में बैठ गई जांच, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 22, 2022, 10:39 AM IST

raveena tandon shared the bhopal Zoo Video: अभिनेत्री रवीना टंडन ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार का एक वीडियो शेयर किया है और बाघों को लेकर चिंता जताई है।

raveena tandon shared tiger video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एनीमल लवर हैं। वो अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर जानवरों को निहारने पहुंच जाती हैं। अब फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार का एक वीडियो शेयर किया है और बाघों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बदमाश सैलानी बाघों को पत्थर मारते हुए दिख रहे हैं।

raveena Tandon

raveena Tandon

अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीट कर लिखा, 'वन विहार, भोपाल(मध्य प्रदेश) पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं- पत्थर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं। अपमान वे अधीन हैं।'

End of Feed