थामा में पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएगी रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने खोले राज- बताया कैसे टीम ने की मदद

Rashmika Mandanna on Doing Action Scene in Thama: थामा फिल्म से अपनी एक्शन जर्नी शुरू करने वाली रश्मिका मँदाना ने बताया कि इस फिल्म ने उनके लिए नई शुरुआत की है। एक्ट्रेस का कहना है कि इससे पहले वह केवल एक्टिंग करती थी, लेकिन थामा बहुत कुछ नया लेकर आई है।

Rashmika Mandanna on Doing Action Scene in Thama: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) अपनी अपकमिंग मूवी 'थामा' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में एक्ट्रेस पहली बार वैम्पायर का किरदार निभा रही है। मैडॉक फिल्म्स के यूनिवर्स के बैनर तले बनी ये हॉरर ड्रामा मूवी, कुछ हटकर लेकर आने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका ने वैम्पायर के किरदार के साथ-साथ एक्शन भी पहली बार किया है। रश्मिका मंदाना फिल्म में एक्शन करती नजर आने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि इस फिल्म में एक्शन करने के बाद उन्हें लग रहा है कि उनके लिए आगे और भी चांस बन गए हैं।

Rashmika Mandanna on Doing Action Scene in Thama:

Image Source: x

रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) ने अपने हालिया इंटरव्यू में थामा के बारे में बात की, रश्मिका ने बताया, "मुझे लगता है कि थामा मेरे लिए एक्शन की फील्ड में पहली एंट्री है। इससे पहले, मैं सिर्फ़ एक तरीके की एक्टिंग करती थी। थामा ने मेरे लिए एक्शन कर दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि , जबकि मैं मायसा नामक एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूँ, जो एक्शन से भरपूर है, इस फिल्म के लिए काफी फिजिकल वर्क भी करना पड़ रहा है। इसलिए मैं फ़र्क़ देख रही हूँ, लेकिन साथ ही थामा के साथ, मुझे यह केबल वर्क बहुत पसंद आया, कि कैसे मैं थोड़े से एक्शन से पूरी दुनिया को एक साथ कर सकती हूँ।"

End of Feed