जमाने के सामने Rashmika Mandanna ने दी गाली!! मांगनी पड़ी माफी

Rashmika Mandanna Video: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने एक इवेंट में कृति सेनन को लेकर एक ऐसी बात कह दी है कि सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया। इस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है।

Rashmika Mandanna Video: बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से शादी की है। दोनों की शादी की फोटोज अबतक इंटरनेट पर छाई हुई है। अब रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आने वाले हैं। इस बीच रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। (ये भी पढ़ें-Rashmika Mandanna ने पति Vijay Deverakonda के बर्थडे पर किया खास पोस्ट, कैप्शन में लिखी दिल की बात)

Rashmika Mandanna  video

रश्मिका मंदाना ने फिसल गई जुबान (pic credit- instagram)

रश्मिका मंदाना ने कही ये बात

फिल्म कॉकटेल 2 के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में रश्मिका मंदाना ने अपनी मजेदार गलती से सभी को हंसा दिया। हालांकि कई लोग इससे ऑफेंड भी हो गए। दरअसल, कृति सेनन की तारीफ करते हुए रश्मिका के मुंह से गलती से ‘एफ वर्ड’ निकल गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे। इस इवेंट में फिल्म के स्टार्स रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर के साथ निर्माता दिनेश विजान, निर्देशक होमी अदजानिया और म्यूजिक कंपोजर प्रीतम भी मौजूद थे। मीडिया और फैंस से बातचीत के दौरान रश्मिका लगातार कृति की तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने फिल्म में कृति के लुक को लेकर कहा, ''कॉकटेल 2 में कुछ तो बहुत अलग है।' इसके बाद उन्होंने कृति की तरफ देखते हुए कहा, 'तुम बहुत हॉट लग रही हो। ये तो पूरी दुनिया जानती है… और तुम बहुत ज्यादा हॉट हो।' यह कहते ही रश्मिका को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने तुरंत अपना मुंह ढक लिया। फिर मजाकिया अंदाज में बोलीं, 'ओह सॉरी! इसे साइलेंट कर देना।' इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed