Ranvir Shorey का तीखा बयान, CJP से बोले- सड़क नहीं, अदालत में लड़िए लड़ाई

Ranvir Shorey on CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट किया, जो इस समय चर्चा में बना हुआ है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर रणबीर शौरी ने सीजेपी को नसीहत दी।

Ranvir Shorey on CJP Protest: भारत की राजधानी दिल्ली में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) द्वारा हो रहे प्रोटेस्ट की चर्चा हर जगह हो रही है। चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन ने पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई छात्र सड़कों पर उतर गए और जंतर-मंतर की तरफ बढ़ने लगे लेकिन इस बार कड़ी सुरक्षा के चलते प्रदर्शन पूरा ना हो सका। इसी के चलते बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने X पर पोस्ट शेयर कर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी को सलाह देते हुए लताड़ दिया। यहाँ देखिए रणवीर शौरी का पोस्ट। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'सवाल पूछना गुनाह नहीं...' प्रदर्शनकारियों के सपोर्ट में Huma Qureshi ने दिया बड़ा बयान, Vijay Varma ने कसा तंज)

Ranvir Shorey on CJP Protest

रणवीर शौरी का CJP को संदेश/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

CJP पर रणवीर शौरी का हमला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर रणवीर शौरी ने लिखा, 'अपनी ताकत संसद और चुनाव में दिखाइए, सड़कों पर नहीं! और अगर आपको लगता है कि वहां तक पहुंचने का रास्ता गलत है, तो अदालत जाइए! यही लोकतंत्र का सही तरीका है! सड़कों पर कब्जा करना और आम जनता की सुविधाओं के साथ-साथ कानून-व्यवस्था संभालने वाली व्यवस्था को बंधक बनाना ही लोकतंत्र की असली हत्या है!' रणवीर शौरी ने वो वीडियो भ शेयर किया जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास सभी से अनुरोध करते दिखे की प्रोटेस्ट में शामिल हो। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: CJP Protest: हिरासत में लिये जाने के बाद Imran Khan को मिली राहत, पहुंचे घर; गर्लफ्रेंड ने दिया अपडेट)

CJP फिर करेगी प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने ऐलान किया है कि वो एक बार फिर प्रदर्शन करेंगे। पार्टी के सभी नेता और फाउंडर अभिजीत डीपके संग मिलकर पार्लियामेंट स्टेशन जाकर शांतिपूर्वक तरीके के प्रदर्शन की तारीख तय कर सके। वहीं 10 अकटूबर की सुबह अभिजीत, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट के अंदर आकर डिटेन कर लिया था।

End of Feed