Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री मशहूर राइटर, एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने कुछ दिनों पहले 'डॉन 3' (Don 3) को लेकर बड़ी जानकारी साझा की थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान फरहान अख्तर ने बताया कि 'डॉन 3' में अब ज्यादा देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि इस मूवी की साल 2025 में ही शरू की जाएगी। इस फिल्म के लिए निर्माताओं ने शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह को बतौर डॉन के रूप में चुना है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) नजर आएंगी। अब लोगों को लग रहा है कि 'डॉन 3' इस साल शुरू नहीं होगी। आइए जानें क्या है ये वजह?
इस कारण 'डॉन 3' में हो सकती है देरी?
हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लोगों को यह जानकारी देते हुए बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। कियारा आडवाणी साल 2025 में ही अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स 'डॉन 3' की शूटिंग को जून में रिलीज करने वाले थे। कई लोगों को लग रहा है कि कियारा आडवाणी के प्रेग्नेंट होने की वजह से 'डॉन 3' की शूटिंग में और भी देरी हो सकती है। हालांकि इन खबरों पर अभी तक मेकर्स का कोई बयान सामने नहीं आया है।
'डॉन 3' को लेकर यह भी रिपोर्ट्स है कि रणवीर सिंह के अपोजिट इस मूवी में विलेन के लिए निर्माताओं ने विक्रांत मेस्सी को कास्ट किया है। इस समय कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ऋतिक रोशन और जुनियो एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उन्हें अहम रोल में देखा जाएगा।
