फर्जी निकली Ranveer Singh के 'राक्षस' से बाहर होने की खबर, शुरू कर चुके हैं फिल्म की शूटिंग

रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म राक्षस को लेकर बज बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं। खबर आई थी कि एक्टर ने इस फिल्म को क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से छोड़ दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, ये खबर गलत है। एक्टर अभी भी इस बिग बजट प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) वर्स्टाइल एक्टर में से एक हैं। एक्टर हनुमान डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की अपकमिंग फिल्म राक्षस को लेकर चर्चा में है। हाल ही में खबर आई थी कि एक्टर ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने इस फिल्म को नहीं छोड़ा है। प्रशांत वर्मा की टीम ने इस बात को कंफर्म किया है। एचटी की रिपोर्ट में सूत्र ने कहा कि प्रशांत वर्मा और रणवीर सिंह के बीच में किसी तरह का कोई क्रिएटिव डिफ्ररेंस नहीं है।

End of Feed