'Dhurandhar' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई आउट, इस दिन कोहराम मचाएंगे रणवीर सिंह!

Dhurandhar Trailer Release on THIS Date: आदित्य धर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर' (Dhurandhar Trailer) के टीजर के बाद अब फैन्स को ट्रेलर लॉन्च का इंतजार है। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' का ट्रेलर 12 नवंबर के दिन रिलीज कर दिया जाएगा।

Dhurandhar Trailer Release on THIS Date: साल 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक 'धुरंधर' की रिलीज का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के जन्मदिन पर मेकर्स ने 'धुरंधर' का टीजर कर फैन्स को बेताबी को 100 गुना बढ़ा दिया था। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर को लॉन्च करने की डेट मेकर्स ने फाइनल कर ली है। तो चलिए जानते हैं कि मेकर्स फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar Trailer) के ट्रेलर को किस दिन लोगों के बीच पेश करेंगे।

Dhurandhar Trailer Release on THIS Date

Pic Credit: Grab From You Tube

इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर' का ट्रेलर

ऑलवेज बॉलीवुड ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का ट्रेलर 12 नवम्बर के दिन रिलीज किया जाएगा। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि मेकर्स 12 नवंबर फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर को मुंबई के बीकेसी इलाके में स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि मेकर्स को ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

End of Feed