रणवीर सिंह के "धुरंधर" लुक को देखकर पगली हुई जनता, सेल्फ़ी लेने के लिए भीड़ ने मॉल में घेरा

Ranveer Singh Dhurandhar Look: रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी धुरंधर का लुक वायरल हो रहा है। लंबे बाल कर और कुर्ता-सलवार में रणवीर सिंह को देखकर लोग दीवाने हो गए। वह अपने फैंस से मिले और सेल्फ़ी ली उनके ये लुक वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फैंस मूवी के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

Ranveer Singh Dhurandhar Look: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह( Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी धुरंधर( Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर सिंघम अगेन( Singham Again) के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। अपनी फिल्म के लिए रणवीर सिंह( Ranveer Singh) जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर को एक मॉल में स्पॉट किया गया, जहां पर वह धुरंधर मूवी के लुक में। इस न्यू लुक में रणवीर सिंह एकदम अलग लग रहे हैं। उन्हें अचानक अपने सामने देखकर फैंस भी दीवाने हो गए। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह को लोगों ने घेर लिया और उनके साथ सेल्फ़ी ले रहे हैं।

Ranveer Singh Dhurandhar Look

बीती रात बुधवार को रणवीर सिंह( Ranveer Singh) को एक पब्लिक मॉल में स्पॉट किया गया। जहां पर उनका लुक एकदम हटकर लग रहा था, रणवीर सिंह ने अपने बाल और दाढ़ी बढ़ा रखी थी। एक बार में तो एक्टर पहचान में भी नहीं आ रहे हैं। रणवीर सिंह को देखकर जानता उनके साथ फोटो लेने के लिए उतावली हो गई। जैसे ही लोगों को पता चल कि वह रणवीर सिंह है लोग उन्हें घेरकर खड़े हो गए। जैसे-तैसे एक्टर भीड़ से बाहर निकले और जल्दी-जल्दी गाड़ी में बैठ गए।

End of Feed