धुरंधर के बाद श्रीलीला के साथ रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, बॉबी देओल भी बनेंगे फिल्म का हिस्सा

Ranveer Singh next Movie with Shreeleela: अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म की स्टारकास्ट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। दरअसल रणवीर सिंह के पास बैक टू बैक फिल्में हैं उनकी नई फिल्म की घोषणा जल्द ही होने वाली है।

Ranveer Singh next Movie with Shreeleela: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह( Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग मूवी धुरंधर( Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास डॉन 3 भी है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर को एक और प्रोजेक्ट मिल गया है। जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन फिल्म में शामिल होने वाले कलाकारों का पता चल गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साउथ अभिनेत्री श्रीलीला नजर आ सकती है। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

Ranveer Singh next Movie with Shreeleela

Image Source: Instagram

कुछ समय पहले रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) को महबूब स्टूडियो में स्पॉट किया गया था। उसके बाद श्रीलीला ( Shreeleela) और बॉबी देओल( Bobby Deol) को भी वहाँ जाते देखा था। तीनों स्टार्स को एक साथ देखकर यही बातें हो रही थी कि ये नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। और अब खबर सामने आ रही है कि जल्द ही फिल्म का टाइटल भी अनाउन्स हो जाएगा। इंडस्ट्री के इन्साइड सूत्रों से पता चला है कि इस मूवी के बारे में जल्द ही नई अपडेट सामने आएगी। जिसे जानने के लिए फैंस भी बेताब हैं। इस नई फिल्म का पोस्टर और टाइटल अनाउन्स होने की जानकारी सामने आई है।

End of Feed