'पूरे स्टाफ को उड़ा देंगे...' रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग के गुर्गे ने दी धमकी, मच गया हड़कंप

Ranveer Singh receives threat: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को धमकी मिली थी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह को एक बार फिर से धमकी मिली है। इस खबर ने रणवीर के फैंस को 440 वोल्ट का झटका दे दिया है।

Ranveer Singh receives threat: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को धमकी मिली थी। मंगलवार को रणवीर को व्हाट्सएप वॉयस नोट के जरिए करोड़ों रुपये मांगते हुए धमकी भरा मैसेज मिला था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह को एक बार फिर से धमकी मिली है। इस खबर ने रणवीर के फैंस को 440 वोल्ट का झटका दे दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

ranveer singh rohit shetty

pic credit-instagram

रणवीर सिंह को मिली धमकी

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिर धमकी मिली है। कुछ दिन पहले फोन पर धमकी मिलने के बाद अब एक नया ऑडियो मैसेज वायरल हुआ है। इसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर बताने वाला व्यक्ति रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को धमका रहा है। ऑडियो में कहा गया है कि अगर रणवीर और रोहित अपनी बात से मुकर गए तो उनके पूरे स्टाफ को मार दिया जाएगा। आवाज में कहा गया, 'बात से मुकरने की सजा क्या होती है, वो तुम्हें बताएंगे।' धमकी देने वाला दावा करता है कि रणवीर के मैनेजर और स्टाफ की पूरी जानकारी उसके पास है घर कहां है, कब ऑफिस जाते हैं, कब घर आते हैं। वह कहता है कि पहले स्टाफ को निशाना बनाया जाएगा, फिर रणवीर की अक्ल ठिकाने आएगी। बता दें कि Times Now Navbharat ने इस ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।

End of Feed