हॉरर-कॉमेडी के साथ धमाका करेंगे Ranveer Singh !! इस निर्माता संग चल रही है बात

Ranveer Singh's Next is Horror Comedy: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने हॉरर-कॉमेडी मूवी ऑफर की है। रणवीर सिंह को पहली बार हॉरर-कॉमेडी मूवी में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Ranveer Singh Next is Horror Comedy: रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अब तक रोमांटिक हीरो और विलेन बनकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं। रणवीर सिंह को लेकर उड़ती-उड़ती खबर सामने आ रही है कि विलेन और रोमांटिक बनने के बाद अब अभिनेता हॉरर-कॉमेडी मूवी में अपना हाथ अजमाने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब रणवीर सिंह को हॉरर कॉमेडी में देखा जाएगा।

Ranveer Singh's Next is Horror Comedy

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह एक बड़े प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के साथ हॉरर-कॉमेडी के लिए बातचीत कर रहे हैं। यह एक फ्रेंचाइजी है जिसकी शुरुआत ब्लॉकबस्टर स्त्री से हुई थी। इस प्रोडक्शन में 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी कई मूवीज बन चुकी है। फैन्स भी रणवीर सिंह को इस हॉरर-कॉमेडी में देखने के लिए बेताब हैं। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही इस मूवी की अनाउंसमेंट रणवीर सिंह के साथ कर सकते हैं।

End of Feed