FWICE के एक्शन के बाद Ranveer Singh ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान...'

Ranveer Singh Statement: फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच एक्टर रणवीर सिंह की तरफ से ऑफिशियल बयान सामने आ गया है। एक्टर के प्रवक्ता ने कहा कि रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान करते हैं।

Ranveer Singh Statement: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ देर पहले ये खबर सामने आई कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी कर दिया है। अब रणवीर सिंह की तरफ से इस मामले पर बयान आया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं रणवीर सिंह ने आखिरी क्या कहा। (ये भी पढ़ें-Ranveer Singh पर FWICE ने लगाया बैन, मुश्किल में फंस गए 'धुरंधर')

ranveer singh banned (1)

रणवीर सिंह की तरफ से सामने आया बयान (pic credit-instagram)

रणवीर सिंह की तरफ से सामने आया बयान (pic credit-instagram)

रणवीर सिंह की तरफ से सामने आया बयान

फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच इंडस्ट्री में बैन जैसी खबरों पर अब एक्टर रणवीर सिंह की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आया है। एक्टर के प्रवक्ता ने कहा कि रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का बेहद सम्मान करते हैं। बयान में कहा गया कि डॉन 3 को लेकर हाल के घटनाक्रम के दौरान रणवीर सिंह ने जानबूझकर चुप्पी बनाए रखी, क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल मामलों और निजी रिश्तों को गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ संभालना चाहिए। प्रवक्ता ने आगे कहा कि पिछले कुछ समय में कई तरह की बातें और अटकलें सामने आईं, लेकिन रणवीर सिंह ने कभी सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है।

End of Feed