Ranveer Singh Emotional Video: स्टेज पर ऐसा क्या हुआ कि रोने लगे रणवीर, बोले- आपको याद है पापा.....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 20, 2022, 05:11 PM IST

Ranveer Singh Emotional on stage:बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर सिंह अपने करियर की शुरुआत दिनों को याद करके काफी इमोशनल हो गए।

फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट्स अवॉर्ड में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा। इस अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर सिंह (Ranveer Singh) से लेकर गोविंदा (Govinda) जैसे कई सुपरस्टार शामिल हुए। रणबीर सिंह ने फंक्शन में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। हमेशा की तरह उनकी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने सभी को एक्साइटेड कर दिया। एक्टर को फंक्शन में Superstar of the Decade का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड लेते समय रणबीर कपूर काफी इमोशनल हो गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ranveer singh (7)

ranveer singh (credit pic: instagram)

वीडियो में रणबीर सिंह पिंक कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। पिंक सूट में रणवीर सिंह काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि मैंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि पोर्टफोलियो बनाने के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत थी, मैंने अपने पापा से कहा कि इतने पैसे लगेंगे। उन्होंने कहा, चिंता मत करो तुम्हारे पापा है। उन्होंने बताया कि कैसे जब मैं ऑडिशन से रिजेक्ट होकर आता था, तब मेरी मां ने मेरा हौसला बढ़ाया। अपनी स्पीच देते समय रणबीर सिंह रोने लगे। उन्होंने स्टेज पर जाने से पहले अपने माता- पिता के पैर हुए। उन्होंने इसके अलावा गोविंदा और हेमा मालिनी के भी पैर छूए।

End of Feed